एफ16 लड़ाकू विमानों पर बात खत्म नहीं हुई
- फोटो : BBC
एफ-16 लड़ाकू विमानों को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक अहम बयान दे दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताजा बने गतिरोध को देखने हुए कहा है कि पाकिस्तान को एफ-16 विमानों पर सब्सिडी नहीं देने का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि हम पाकिस्तान के साथ मजबूत रिश्तों के पक्षधर हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किरबे ने कहा कि हर देश को दूसरे देश के उन निर्णयों का सम्मान करना चाहिए जिसके तहत वो अहम सैन्य क्षमता को मजबूत कर सके। यह बात उन्होंने तब कही जब उसने पूछा गया कि पाकिस्तान अब फाइटर जेट विमान चीन से खरीदेगा, इस पर आप अमेरिका की क्या राय है?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कई बार यह बात कह चुके हैं कि हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और पूरी दुनिया को देखते हुए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। अमेरिका हमेशा से पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्तों का पक्षधर रहा है। पिछले कुछ निर्णयों से हमारे संबंधों को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं। वह जल्द ही खत्म हो जाएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय इस मौके पर पाकिस्तान की आलोचना करने से बचता रहा जबकि रिपोटर्स बार-बार ऐसे ही प्रश्न उनसे पूछते रहे। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा पाकिस्तान को आगे भी सहयोग जारी रहेगा जिससे हमारे संबंध अच्छे रहे।
आपको बताते चले कि अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिकी प्रशासन को पाकिस्तान को दी जाने वाली 700 मिलियन डॉलर की सब्सिडी रोकने की मांग की थी। अमेरिका और पाकिस्तान में एफ-16 विमानों को लेकर डील हुई थी। इस डील में अमेरिका, पाकिस्तान को 8 एफ-17 विमान देता।