फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस या पुतिन पर कभी भरोसा नहीं करेगा अमेरिका: निक्की हेली

Tue, 24 Jul 2018 05:11 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका की राजदूत निक्की हेली
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका कभी भी रूस या उनके राष्ट्रपति पुतिन पर कभी भरोसा नहीं करेगा। हेली ने यह बात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति के साथ कथित रूप से बढ़ती दोस्ताना संबंधों के बीच कही। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह हेलसिंकी में पुतिन से मुलाकात करने वाले ट्रंप की अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक विरोधियों ने उन पर अमेरिकी खुफिया समुदाय की सुरक्षा में असफल रहने का आरोप लगाया था। हेली ने क्रिश्चियन बॉडकास्टिंग नेटवर्क से कहा, ‘हम रूस पर भरोसा नहीं करते, हम पुतिन पर भरोसा नहीं करते हैं। वे कभी हमारे दोस्त नहीं हो सकते हैं। यह एक सच्चाई है। 

वहीं, हेली ने रूस के साथ बातचीत के कदम का समर्थन भी किया। हेली ने ट्रंप की दुनिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘वह (ट्रंप) किम से मिले। उन्होंने दुनिया के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। यह उनका तरीका है। उन्हें लगता है कि वह इस तरीके से अधिक हासिल कर सकते हैं।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें