फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक समूह पहुंचे UN मुख्यालय, पंजाब मुक्ति जनमत संग्रह’ को समर्थन देने की अपील

Thu, 17 Aug 2017 04:59 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
khalistan Protest
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक समूहों ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि वह आत्म-निर्धारण के लिए जनमत संग्रह को समर्थन दें। इसके लिए समूहों ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


सिख कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को ‘ए केस फॉर पंजाब रेफरेंडम 2020- सिख्स राइट टू सेल्फ डिटरमिनेशन-वाय एंड हाउ’ शीर्षक नामक रिपोर्ट सौंपी।

सिखों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ की यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस को संबोधित है। इसमें संयुक्त राष्ट्र से अपील की गई है कि वह सिखों के आत्मनिर्धारण के अधिकार को यथार्थ रूप देने के लिए पंजाब में जनमत संग्रह कराने की सिखों की मांग का समर्थन करे।
विज्ञापन


सिख अधिकार समूहों और उत्तर अमेरिकी गुरुद्वारा समितियों ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वह सिखों के अलग देश खालिस्तान के लिए ‘पंजाब मुक्ति जनमत संग्रह’ को समर्थन दे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें