फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत को नीचा दिखाया!

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के मिशन मंगलयान की सफलता पर प्रकाशित न्यूयॉर्क टाइम्स के एक कार्टून पर अखबार को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन


24 सितंबर भारत के मंगलयान ने मंगल की कक्षा में प्रवेश कर लिया। भारत दुनिया का पहला देश बन गया जो पहले ही प्रयास में यान, मंगल की कक्षा में भेजने में कामयाब रहा।

इससे पहले अमरीका, रूस और यूरोपीय संघ मंगल पर अपने यान भेजने में सफल रहे हैं लेकिन इसके लिए उन्हें कई प्रयास करने पड़े।

न्यूयॉर्क टाइम्स के कार्टून में दिखाया गया था कि एक किसान, बैल को लेकर मंगल ग्रह पर पहुंचकर दरवाजा खटखटा रहा है और अंदर तीन-चार विकसित, पश्चिमी देशों के वैज्ञानिक बैठे हुए हैं और लिखा हुआ है एलीट स्पेस क्लब।
विज्ञापन


इस कार्टून पर न्यूयॉर्क टाइम्स को काफी आलोचना झेलनी पड़ी और कई पाठकों ने इसे भारत जैसे विकासशील देशों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त बताया।
विज्ञापन

अखबार की माफी

पाठकों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने माफी मांगी।

अखबार के संपादकीय पेज के एडिटर एंड्रू रोजेंथॉल ने लिखा, "हमारे इस कार्टून पर कई पाठकों ने अपनी शिकायतें भेजीं। इसके ज़रिए कार्टूनिस्ट हेंग किम सॉन्ग का मकसद ये बताना था कि मंगल ग्रह तक सिर्फ़ धनी, विकसित देशों की ही पहुंच नहीं रही बल्कि अब विकासशील देश भी मंगल तक पहुंच रहे हैं।

"सिंगापुर से काम करने वाले हेंग अक्सर अंतरराष्ट्रीय मामलों को अपने कार्टूनों के जरिए इसी तरह की तस्वीरों और शब्दों के जरिए प्रस्तुत करते रहे हैं। इस कार्टून के जरिए अगर पाठकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम उनसे माफी मांगते है।"

"हेंग किसी भी तरह से भारत के नागरिकों और भारत की सरकार को नीचा नहीं दिखाना चाहते। हम इस बात से खुश हैं कि पाठकों ने अपनी बात, अपने फीडबैक खुलकर हमारे सामने रखे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें