फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में आतंकी हमला: कैसे खौफनाक मंजर में बदल गई हैलोविन की रात, जानिए 10 बातें

Wed, 01 Nov 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर हैलोविन की रात न्यूयॉर्क के लोगों के लिए सच में एक भयानक रात में तब्दी‍ल हो गई। मैनहट्टन में एक ड्राइवर ने साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इस आतंकी हमले में 8 लोगों की जान चली गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। आइए आपको बताते है इस हमले के पूरे घटनाक्रम के बारे में..
विज्ञापन



1. जिस वक्त पूरा अमेरिका हैलोविन के जश्न में डुबा हुआ था, उसी वक्त न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक व्यक्ति ने साइकिल ट्रैक पर चल रहे लोगों को ट्रक से रौंद दिया। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। 

2. इस हमले के बाद 29 साल का संदिग्ध ने ट्रक को एक स्कूल वैन में भिड़ा दिया। जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में हमलावर ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्रशासन का कहना है कि आरोपी को गोली जरूर लगी है, लेकिन उम्मीद है कि वह बच जाएगा। 
विज्ञापन


3. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि संदिग्ध ट्रक से अल्लाह हु अकबर बोलते हुए बाहर कूदा था। उसके हाथ में दो नकली बंदूकें थी। 

4. जांचकर्ताओं ने बताया कि ट्रक से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि यह हमला संदिग्ध ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए किया है। 

5. एक अधिकारी ने मामले के बारे में बताया कि संदिग्ध का नाम सैफुल्लो साइपोव है। उसका जन्म उज्बेकिस्तान में हुआ है और वह 2010 में अमेरिका में शरणार्थी के रूप में आया। अधिकारी ने बताया कि साइपोव ने हमले के कुछ घंटे पहले ही ट्रक किराए पर लिया था। 

पढ़ें: अमेरिका के न्यूयॉर्क में आतंकी हमला, 8 की मौत, ट्रंप ने कहा- ISIS को यहां घुसने नहीं देंगे

6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बारे में ट्वीट में लिखा है कि 'न्यूयॉर्क में एक बीमार आदमी ने हमला किया' और उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी को आदेश दिया कि अमेरिका आने वाले लोगों की पहले से भी ज्यादा कड़े तरीके से जांच की जाए। 
विज्ञापन


7. इस हमले की सभी ने निंदा की है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ने इसे एक कायरतापूर्ण कदम बताया जिसमें निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया गया है। 

8. एफबीआई, न्यूयॉर्क पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले की जांच कर रही है। 

9. मंगलवार शाम को हुआ यह हमला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से महज कुछ दूरी पर हुआ है। 

10. इस हमले के बावजूद हजारों लोगों ने अमेरिका हैलोवीन परेड हिस्सा लिया, इस मंगलवार की रात होनी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें