फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों डॉलर में बिका चांद पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग का बैग

Fri, 21 Jul 2017 09:29 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Neil Armstrong
विज्ञापन
चंद्रमा पर चहलकदमी करने वाले दुनिया के प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का एक बैग 11.60 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ है। इसकी बैग की खूबी यह है कि नील इसे अपने साथ अंतरिक्ष में लेकर गए थे और चंद्रमा से लिए गए सैंपलों को उन्होंने इसी बैग में रखा था। 
विज्ञापन


चंद्रमा पर इनसान के पहुंचने के 48 साल पूरे होने पर बैग की नीलामी की गई। बैग में अभी भी चंद्रमा की धूल पड़ी हुई है। अपने अपोलो 11 मिशन के तहत 1969 में चंद्रमा पर चहलकदमी करने के दौरान नील ने 500 ग्राम की सामग्री चंद्रमा से इकट्ठा की थी। उन्होंने पांच अलग-अलग जगहों से पत्थरों के 1 सेंटीमीटर से बड़े 12 टुकड़े भी जुटाए थे।

इस बैग के बारे में साल भर पहले तक कोई भी नहीं जानता था। 2014 में तीन बार बैग को नीलाम करने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई खरीददार नहीं मिला। 2015 में इसे दोबारा नीलामी के लिए रखा गया, तब यह महज 63,680 रुपये में बिका था। 
विज्ञापन


नासा के वैज्ञानिकों ने जब बैग की जांच की तो पाया कि इसमें मौजूद धूल चंद्रमा से जुटाए गए पत्थरों की है। इसके बाद बैग के बारे में छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि यह वही बैग है, जिसे नील चंद्रमा पर लेकर गए थे।

पुष्टि होते ही बैग को लेकर लोगों का कौतूहल बढ़ गया। हाल में करीब सप्ताह भर तक इस बैग को एक प्रदर्शनी में रखा गया, जहां हजारों की संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। बैग की नीलामी सोथबाय ने कराई। यह अमेरिका के चर्चित नीलामी हाउस में से एक है। 

500 लोग पहुंचे थे नीलामी में
नील आर्मस्ट्रांग के इस्तेमाल किए बैग को पाने की चाहत में दुनियाभर से 500 खरीददार न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इनमें से कई ऐसे थे जो पहली बार सोथबाय द्वारा नीलाम की जा रही वस्तु को खरीदने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें