नासा आवाज से भी तेज गति के विमान का परीक्षण और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। तेज रफ्तार के साथ यह अन्य विमानों की तुलना में शोर भी कम करता है।
अमेरिका में सुपरसोनिक विमानों की लैंडिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है, क्योंकि वह बहुत अधिक बहुत तेज आवाज (सोनिक बूम) उत्पन्न करते थे और इतनी ऊंचाई पर उड़ने के बाद भी उनकी गड़गड़ाहट से जमीन पर बसे मकान और बिल्डिंगें थरथरा जाती हैं।
इससे पहले जेट फाइटर एफ/ए-18 में कुछ बदलाव करते हुए नासा ने दिखाया था कि बिना आवाज वाले सुपरसोनिक विमान बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। नासा ने 2011 में कैलिफोर्निया के एडवर्ड एयर फोर्स बेस पर अमेरिकी सेना की मदद से यह परीक्षण किया था।
अब एफ/ए-18 का इस्तेमाल करते हुए आर्मस्ट्रांग, लैंगली रिसर्च सेंटर, वर्जीनिया और जॉन्सन स्पेस सेंटर, टेक्सास के वैज्ञानिकों का एक दल इसी वर्ष नवंबर में कई परीक्षण करने जा रहा है।