फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के करीब पहुंचने की तैयारी में जुटा नासा, जल्द लांच करेगा अंतरिक्षयान

Thu, 02 Aug 2018 05:47 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
solar-strom - फोटो : Nasa
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सूर्य के बेहद पास पहुंचने के लिए एक अंतरिक्षयान लांच करने की तैयारी में है।  नासा अगले सप्ताह 11 अगस्त को एक अंतरिक्षयान लांच करने जा रही है जो अब तब भेजे गए यानों की तुलना में सूर्य के सबसे करीब जाएगा। यह अंतरिक्षयान सूर्य के सबसे बाहरी भाग सोलर कोरोना के वातावरण का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन


सूर्य के इसी भाग से सौर वायु (सोलर विंड) की उत्पत्ति होती है। वैज्ञानिक इस मिशन को जोखिम भरा मान रहे हैं, क्योंकि सूर्य की सतह से भी अधिक तापमान इस भाग का होता है। नासा के मुताबिक, पार्कर सोलर प्रोब एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट है। 11 अगस्त को लांच होने वाला यह अंतरिक्ष यान इलेक्ट्रिक और चुंबकीय क्षेत्र, कोरोना प्लाज्मा और कणों का अध्ययन भी करेगा। 
विज्ञापन

    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें