अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा सूर्य के बेहद पास पहुंचने के लिए एक अंतरिक्षयान लांच करने की तैयारी में है। नासा अगले सप्ताह 11 अगस्त को एक अंतरिक्षयान लांच करने जा रही है जो अब तब भेजे गए यानों की तुलना में सूर्य के सबसे करीब जाएगा। यह अंतरिक्षयान सूर्य के सबसे बाहरी भाग सोलर कोरोना के वातावरण का अध्ययन करेगा।
सूर्य के इसी भाग से सौर वायु (सोलर विंड) की उत्पत्ति होती है। वैज्ञानिक इस मिशन को जोखिम भरा मान रहे हैं, क्योंकि सूर्य की सतह से भी अधिक तापमान इस भाग का होता है। नासा के मुताबिक, पार्कर सोलर प्रोब एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट है। 11 अगस्त को लांच होने वाला यह अंतरिक्ष यान इलेक्ट्रिक और चुंबकीय क्षेत्र, कोरोना प्लाज्मा और कणों का अध्ययन भी करेगा।