फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में उड़ने वाली टैक्सी के लिए नासा और उबर ने मिलाए हाथ

Wed, 09 May 2018 08:54 PM IST
एजेंसी, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
nasa
विज्ञापन
अमेरिका के शहरों में उड़ने वाली टैक्सी की संभावनाएं तलाशने के लिए कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर और अंतरिक्ष एजेंसी नासा साथ मिलकर काम करेंगे। नासा ने कहा कि वह हवा में उड़ सकने में सक्षम वाहनों के प्रारूपों का परीक्षण शुरू करेगा। इन वाहनों में डिलिवरी ड्रोन भी शामिल होंगे। यह घोषणा लॉस एंजिलिस में हुए उबर एलीवेट समिट में की गई जहां शहरी विमानन के भविष्य पर चर्चा करने के लिए तकनीक और परिवहन से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


नासा ने कहा कि इसका मकसद एक ‘राइड शेयर’ या ‘कारपूल’ नेटवर्क बनाना है जो निवासियों को एक छोटे से विमान में सफर करने की सुविधा देता है ठीक उसी तरह जैसे अभी वह एक कार बुक करने के लिए ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि डालास फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उसके अनुसंधान केंद्र पर प्रारूपों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें