फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और ट्रंप होंगे विश्व इतिहास के बेमिसाल दोस्त : कुमार

Tue, 15 Nov 2016 04:55 AM IST
एजेंसी/ न्यूजर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेमिसाल दोस्त बनेंगे और उनके नेतृत्व में दोनों देशों में कारोबार नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच एक दशक से कम समय में ही खरबों डॉलर का कारोबार होगा। कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं की दोस्ती महज दिखावे की नहीं होगी कि दिवाली व्हाइट हाउस में और एफ-16 पाकिस्तान को देते हैं।
विज्ञापन


कारोबारी और ट्रंप समर्थक शलभ कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे जरा भी संदेह नहीं है कि ट्रंप सरकार और मोदी सरकार सर्वश्रेष्ठ दोस्त। दोनों नेता विश्व नेतृत्व के इतिहास में बेजोड़ और बेमिसाल दोस्त साबित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ट्रंप दो टर्म तक राष्ट्रपति रहेंगे और मोदी सरकार को भी दूसरा कार्यकाल मिलेगा। दोनों नेताओं को विश्व मंच पर कम से कम 8 साल तक साथ काम करने का अवसर मिलना चाहिए।

कुमार ने कहा कि दोनों देशों के आर्थिक सहयोग में मजबूत वृद्धि को देखते हुए वह आश्वस्त हैं कि ट्रंप और मोदी सरकार में भारत और अमेरिका का व्यापार हर साल एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। कुमार ने पिछले महीने न्यूजर्सी में एक रैली का आयोजन किया था, जिसमें ट्रंप ने भी शिरकत की थी और कहा था कि वह हिंदू और भारत के बहुत बड़े फैन हैं। कुमार ने ट्रंप की शानदार जीत को ‘दूसरी दिवाली’ बताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका में काफी समानताएं हैं। कार्यक्रम में कई भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। कुमार ने कहा कि ट्रंप भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति और दोस्त साबित होंगे। शलभ कुमार ने जोर देकर कहा कि ट्रंप-मोदी के रिश्ते ‘महज दिखावे के लिए’ नहीं होंगे। दिखावा वह है जब राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दिवाली मनाते हैं और एफ-16 विमान पाकिस्तान को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें