फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो पार्टिकल्स दूर करेंगे जोड़ों का दर्द

Thu, 29 Sep 2016 05:00 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारत समेत दुनिया भर में लोगों को बहुत कम उम्र में भी जोड़ों के दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल वैज्ञानिकों ने चूहों में छोटे छोटे नैनो पार्टिकल डालकर जोड़ दर्द का सफल इलाज ढूंढ लिया है। यह थैरेपी रोगियों में ‘ऑस्टिओर्थराइटिस’ का खतरा बड़ी हद तक कम कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि चूहों पर किया गया नया प्रयोग जल्द ही इंसानों को भी लाभ देगा। 
विज्ञापन


सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की टीम ने इस दिशा में महत्वपूर्ण शोध किया है। टीम के मुताबिक ‘ऑस्टिओर्थराइटिस’ के करीब 12 फीसदी रोगी ऐसे भी पाए गए जो पूर्व में जोड़ संबंधी इंजरी के शिकार होते हैं। यह ट्रीटमेंट उन्हें भी लाभ दिला सकता है।

वरिष्ठ ऑथर डॉ. क्रिस्टीन फैम ने बताया कि आमतौर पर पेनकिलर दवाएं भी कई बार जोड़ दर्द में लाभ नहीं पहुंचाती हैं, हमने ऐसे ही पीड़ित चूहों के एक ऑर्थराइटिक जोड़ में जब स्टेरॉइड को इंजेक्ट किया तो दवा ने कुछ घंटों में ही अपना असर दिखाने लगी। यह नैनो पार्टिकल इन जोड़ों के भीतर काफी लंबे समय तक काम करते हैं और दर्द से राहत देते हैं। इंसानों पर भी यह विधि निश्चित रूप से असरकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें