फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मुस्लिम युवती को मैच खेलने से रोका, पहन रखा था हिजाब

Mon, 20 Mar 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिका में नियमों के नाम पर एक मुस्लिम युवती के साथ भेदभाव किया गया। पूरे टूर्नामेंट के 24 मैच खेल चुकी मुस्लिम युवती को फाइलन खेलने से सिर्फ इसलिए रोक दिया, क्योंकि उसने हिजाब पहना हुआ था। ये सब अमेरिका के एक स्कूल में हुआ है। अपने साथ हुई इस हरकत से पीड़ित युवती जेनन हेस खासी नाराज है।
विज्ञापन


मीडिया की खबरों के मुताबिक जेनन टूर्नामेंट के सभी मैचों में अच्छा खेलती आ रही थी। लेकिन 3 मार्च को हुए मैच में उन्हें खेलने नहीं दिया गया। उनके कोच को बुलाकर कहा गया कि हिजाब पहनने की वजह से उन्हें खेलने नहीं दिया जाएगा। इस बात की कोच और जेनन को जानकारी नहीं थी और उन्होंने बिना किसी परेशानी के शुरुआत के सारे मैच खेले।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के प्रति कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप का 6 मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश करने के मद्देनजर अस्थायी प्रतिबंध भी शामिल है। हालांकि, दुनिया के दूसरे देश यूरोप और फ्रांस में भी बुर्का और हिजाब पहनने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें