अमेरिकी ऑफिस में फायरिंग, कई लोग हताहत
- फोटो : Reuters
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में फायरिंग की घटना सामने आई है। ये फायरिंग एक ऑफिस में हुई है, जिसमें 5 लोगों की मौत के साथ ही कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिल रही है। पुलिस ने बताया कि ये ऑफिस के अंदर झगड़े की वजह से हुआ। इस फायरिंग की घटना के तार आतंकी गतिविधियों से नहीं जुड़े हैं।
वैश्विक समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक ये फायरिंग एक ऑफिस में हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फायरिंग वाली जगह के आस पास के इलाके को सील कर दिया है।
ओरेंज कॉउंटी के पुलिस कार्यालय से जानकारी मिली है कि घटनास्थल वाली जगह पर जांचकर्ता पहुंच चुके हैं। इस फायरिंग की घटना में कम से कम 5 लोगों की जान चली गई है, वहीं कई लोग गंभीर रूप से हताहत हैं।
#UPDATE Five people dead after shooting at business near Orlando, reports AP
— ANI (@ANI_news) June 5, 2017
फायरिंग की ये घटना ओरलैंड के ओरेंज कॉउंटी में फोर्सिथ रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में हुई है।
BREAKING: Multiple fatalities in workplace shooting in Orlando, situation stabilized - Orange County Sheriff's office pic.twitter.com/qKgU9ZIFiT
— Reuters U.S. News (@ReutersUS) June 5, 2017
ट्विटर पर पुलिस ने जानकारी दी है कि ओस्को टीम जांच में जुटी है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ये कोई आतंकी घटना नहीं है।
BREAKING: Sheriff: Shooting was workplace violence; not terrorist related.
— The Associated Press (@AP) June 5, 2017