फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

''जीतने के बाद सेक्स पार्टी करते थे मोहम्मद अली'', प्रेमिका बेचने जा रही है 'सेक्स टेप'

Sun, 12 Jun 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अब महानतम मुक्केबाज के 'सेक्स टेप'! - फोटो : Mirror
विज्ञापन
रिंग में प्रतिद्वंदियों के जबड़े तोड़ने के बाद मोहम्मद अली सेक्स पार्टी करते थे। मोहम्मद अली के साथ उनके दोस्त होते थे। जीत के जश्न की खुमारी में चूर मोहम्मद अली ने कई बार शादीशुदा और कुंआरी लड़कियों के साथ संबंध बनाए।  
विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक, यह दावा उनकी पूर्व प्रेमिका बारबरा मेनसाह ने किया जो खुद को मोहम्मद अली की पत्नी भी बता रही है। बारबरा का दावा है कि उनके पास मोहम्मद अली के कई सेक्स टेप हैं, जिन्हें वह बेचने जा रही हैं।   

70 वर्षीय मेनसाह की एक जवान बेटी भी है, जिसे वो मोहम्मद अली की ही औलाद बता रही हैं। 34 वर्षीय बेटी का नाम कीउर्स्ती है।

मोहम्मद अली को सुपुर्द-ए-खाक हुए दो ही दिन हुए हैं। अली के सेक्स टेप बेचने की बात कहने वाली बारबरा ने मीडिया को बताया कि ऐसे वक्त में जब दुनियाभर के दिग्गज लोगों ने अली को अंतिम विदाई दी हो, तो उनके सेक्स टेप की कीमत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


बारबरा की मानें तो उन्हें उम्मीद है कि अली के सेक्स टेप के एक लाख डॉलर यानी करीब 66 लाख 96 हजार 495 रुपए मिल जाएंगे। बारबरा उन टेप्स को सीडी में कनवर्ट कराने की तैयारी कर रही हैं। 
विज्ञापन

ये बेटी भी अपने बाप को पहचानती है!

बारबरा की बेटी कीउर्स्ती, जिसे वे मोहम्मद अली की औलाद बता रही हैं - फोटो : Mirror
बारबरा की मानें तो सेक्स पार्टीज में दर्जन भर लड़कियां होती थीं। मोहम्मद अली अपने आप को उन लड़कियों से दूर नहीं रख पाते थे। फिर चाहे वो लड़कियां शादीशुदा हों या गैरशादीशुदा।

बारबरा की मानें तो ये सेक्स टेप मोहम्मद अली के ही एक विश्वासपात्र से हासिल हुए हैं। बारबरा कहती हैं कि अली ने हमेशा उन्हें पत्नी का दर्जा दिया और वो उनका बहुत सम्मान करते थे। वो कहती हैं कि हमारा संबंध कोई लुका-छिपी वाला नहीं था।

बारबरा यह भी बताती हैं कि उन्होंने मोहम्मद अली के जीवन पर एक किताब लिखी है, जिसके लिए आठ पब्लिशर उनसे संपर्क साध चुके हैं।

वह कहती हैं कि साल 1988 में हुआ पैटरनिटी टेस्ट यह साबित करता है कि कीउर्स्की अली की ही बेटी है। हालांकि उसके बर्थ सर्टिफिकेट पर अली का नाम नहीं है। दिलचस्प बात ये हैं कि बच्ची पांच साल की उम्र तक मोहम्मद अली उससे मिलने रेगुलर आते रहे, फिर कभी-कभी आने लगे और जब वह तेरह साल की हुई तो मिलने आना बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें