फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-कनाडा में मस्जिदों पर हमले बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस हमले के बाद अमरीका और कनाडा की मस्जिदों पर हमले के खतरे बढ़ गए हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। ये जानकारी अमेरिकी-इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआइआर) के एक कैंपेनर ने दी। उनके अनुसार इस्लामिक सेंटर को नफऱत भरे मैसेज आ रहे हैं। यही नहीं, इसके साथ ही कुछ मस्जिदों की दीवारों को ग्रैफिटी, आगज़नी और हिंसा से भरे संदेशों का सामना भी करना पड़ा है।
विज्ञापन


क्यूबैक में मुस्लिमों को मारने की धमकी भरे वीडियो जारी करने के कारण एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस धमकी भरे वीडियो में चेहरे पर पेंट लगाए ये व्यक्ति कह रहा है कि वो 'हर सप्ताह एक अरब नागरिक' की जान लेगा।

इस्लामिक स्टेट के ज़रिए पेरिस में किए गए चरमपंथी हमले में 129 लोग मारे गए थे और 350 से अधिक लोग घायल हुए थे। इसके बाद मुस्लिमों के ख़िलाफ़ प्रतिशोध की भावनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'मस्जिद में जानबूझ कर आग लगाए जाने से वे गहरे सदमे में'

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रड्यू कहते हैं कि ऑनटारियो के पीटरबॉरो में क्वारथा धार्मिक मुस्लिम एसोसिएशन की मस्जिद में जानबूझ कर आग लगाए जाने से वे गहरे सदमे में हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि कनाडा किसी भी अपराधी को पकड़ने का पूरा प्रयास करेगा। उधर अमरीका में अधिकारी पेरिस हमले के कुछ घंटों बाद मस्जिदों पर किए गए हमले पर नज़र बनाए हुए हैं।

कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी में मिस्र के छात्र के कमरे में दरवाज़े पर "पेरिस किल्ड" उकेरा पाया गया है। उधर नेबरासका के ओमाहा इस्लामिक सेंटर पर स्प्रे पेंटिंग से एफ़िल टॉवर बनाया मिला। टेक्सास में सोशल मीडिया पर मस्जिद को उड़ाने की धमकी दी गई है। टेक्सास की एक अन्य मस्जिद के बाहर क़ुरान के फटे पेज और मल पाया गया। फ़्लोरिडा में धमकी भरे फ़ोन आ रहे हैं।

नेबरासका के ओमाहा इस्लामिक सेंटर के सचिव नासिर हुसैन ने बताया, "पुरुष, महिलाएं और बच्चे जो रोज़ नमाज़ के लिए आते थे, पेरिस हमले के बाद डर गए हैं। मस्जिद में उनका आना कम हो गया हैं।" मुस्लिम नेताओं ने अधिकारियों से मुस्लिम सेंटर और मस्जिदों में गश्त बढ़ाने की अपील की है। दूसरी तरफ़ अमरीका के गर्वनर और क़ानूनविदों ने अमरीका में सीरिया प्रवासियों के आने पर विराम लगाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें