फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को एफ-16 विमान देने का अमेरिका में विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को लॉकहीड मार्टीन के एफ-16 विमानों को बेचे जाने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस बार भारत ने नहीं बल्कि खुद अमेरिकी सीनेटर ने इसका विरोध किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अमेरिकी कांग्रेस के सामने एक प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


सीनेट के ऑर्म्ड सर्विसेस कमिटि के चेयरमैन जॉन मकैन ने गुरुवारो को पाकिस्तान को दिए जाने वाले एफ-16 विमानों की डील पर एक बार फिर से सुनवाई करने का प्रस्ताव रखा। उनका मानना है कि इस मुद्दे पर संसद में एक बाद फिर से चर्चा होनी चाहिए। हालांकि, एक अन्य सीनेटर रैंड पॉल ने इसके विरोध में कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा।

गौरतलब है कि हाल में पाकिस्तान को आठ एफ-16 विमान दिए जाने के अमेरिका के फैसले पर भारत ने विरोध दर्ज कराया था। इतना ही नहीं भारत ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा को भी तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने भी जताया था विरोध

मकैन ने बताया कि यह एशिया के भविष्य का सवाल है। यदि हम चाहते है कि जिस तरह से अमेरिका और चीन के बीच तनाव कि स्थिति बनी हुई है अगर उस तरह की स्थिति भारत और पाकिस्तान के बीच न बने तो इस बात पर चर्चा जरूर की जानी चाहिए।


पिछले हफ्ते विदेश संबंध समिति के सीनेटर बॉब कोर्कर ने भी अमेरिका-पाकिस्तान के बीच हुए इस डील के विरोध में अपना पक्ष रखते हु कहा था, 'पाकिस्तान लगातार तालिबान और हक्कानी नेटवर्क को अपना समर्थन दे रहा है और अल कायदा के लिए सुरक्षित पनाहगार बना हुआ है।'

गौरतलब है कि पाक को एफ-16 विमान देने का भारत ने विरोध किया था। इस विरोध के बाद अमेरिका ने अपनी सफाई में कहा था कि ये लड़ाकू विमान पाकिस्तान को इसलिए बेचे जा रहे हैं ताकि आतंकवाद के खिलाफ शुरू हुए जंग में उसे मदद मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें