अमेरिका के पूर्वी लास एंजलिस में तेजी से फैल रही आग के चलते 82 हजार लोगों को शहर खाली करने के लिये मजबूर होना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैलीफोर्निया के गवर्नर ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दिया है।
सूचना प्रदाता वेबसाइट इंसीवेब के मुताबिक करीब 34 हजार पांच सौ इमारतों को आग का खतरा है। गवर्नर जैरी ब्राउन ने राज्य में आपातकाल लागू करते हुए सभी सरकारी एजेंसियो को राज्य की सन बर्नार्डिनो काउंटी में आग पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये। सन बर्नार्डिनों काउंटी, लास एंजलिस से 100 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है।