फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी जंग हार गया बंदर, नहीं मिलेगा 'सेल्फी' पर कॉपीराइट

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको वह बंदर तो याद ही होगा, जिसकी ली गई सेल्फी ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। वह बंदर अपनी ही सेल्फी की कॉपीराइट की अदालती लड़ाई हार गया है। यह मामला विकिपीडिया और बंदर का पक्ष रख रही जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के बीच चल रहा था।
विज्ञापन


ब्रिटिश नेचर फोटोग्राफर डेविड स्लेटर 2011 में इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर विलुप्त हो रहे मकाऊ बंदरों की तस्वीरें खींच रहे थे। तभी एक बंदर ने उनका कैमरा छीना और इत्तेफाक से अपनी सैकड़ों तस्वीरें खींच बैठा।

बंदर की सेल्फी को विकिपीडिया ने अपने पेज पर इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

लेकिन यहां जारी है जंग

तस्वीर के चर्चा में आने के बाद उस पर मालिकाना हक को लेकर विकिपीडिया और स्लेटर के बीच कानूनी जंग शुरू हो गई थी। इसमें पेटा भी कूद पड़ी थी।

2015 में पेटा ने तस्वीर को लेकर सैन फ्रांसिस्को के फेडरल कोर्ट में मुकदमा दायर किया और दलील दी कि तस्वीर का कॉपीराइट नारुतो नाम के उस बंदर को दिया जाए, जिसने यह सेल्फी ली है।

संस्था ने कोर्ट को यह भी कहा कि तस्वीर को मिलने वाले लाभ का इस्तेमाल बंदरों की भलाई के लिए किया जाएगा। पेटा की इन दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि विकिपीडिया और फोटोग्राफर के बीच अब भी कानूनी जंग जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें