फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की बेटी बनी अमेरिका में सीनेटर, लगाया जय हिंद का नारा, गीता के साथ ली शपथ

Tue, 22 Jan 2019 05:44 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोना दास - फोटो : Northwest Asian Weekly
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिले में जन्मीं मोना दास अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के 47वें जिले की सीनेटर चुनी गई हैं। उन्हें यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य मोना दास ने अमेरिकी सीनेट में धर्मग्रंथ गीता को हाथ में लेकर पद की शपथ ली। मोना दास ने हिंदू पर्व मकर संक्रांति के मौके पर शपथ ली थी। दास ने सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक किया है। 

विज्ञापन


मोना दास ने भारतीय संस्कृति के अनुसार गीता पर हाथ रख कर शपथ ली। मोना ने अपने संदेश में कहा कि एक लड़की को शिक्षित करके आप पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को बी शिक्षित करते हैं। निर्वाचित सदस्य के रूप में दास ने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का निर्णय किया है। 

मोना दास ने अपनी जन्मभूमि को याद करते हुए कहा कि मेरी योजना है कि एक दिन मैं अपने पैतृक घर बिहार के दरियापुर जाऊं। उन्होंने भारत के बाकी हिस्से घूमने की भी इच्छा व्यक्त की। मोना ने कहा कि मैं भारत के बाकी हिस्सों मे घूमना चाहती हूं क्योंकि यह मेरा मूल देश है। मोना का जन्म 1971 में बिहार के दरभंगा अस्पताल में हुआ था। आठ माह की उम्र में वह माता-पिता के साथ अमेरिका चली गई थीं। मोना के पिता सुबोध दास इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मोना दास ने सीनेटर चुनाव में दो बार के रिपब्लिकन सीनेटर जो फैन को हराया। मोना सीनेट हाउसिंग स्टेबिलिटी एंड अफोर्डेबिलिटी कमेटी की वाइस चेयरमैन के रूप में कार्य करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें