फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर में ट्रंप से मुलाकात करने व्हाइट हाउस पहुुंचेंगे मोदी, फर्स्ट लेडी मेलेनिया करेंगी वेलकम

Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
जी-20 बैठक के दौरान मिल चुके हैं मोदी-ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय समयानुसार रात 1.20 बजे एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों ही नेता 20 मिनट तक एक दूसरे से बातचीत करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप व्हाइट हाउस में नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगीं। ट्रंप के न्योते पर अमेरिका आए मोदी ने व्हाइट हाउस में चार घंटे से अधिक समय बिताएंगे।
विज्ञापन


दौरान दोनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं रहेगा। इस मुलाकात में दोनों ही शीर्ष नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है, जिसमें नेवी के लिए ड्रोन के अलावा भारत-अमेरिका व्यापार साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। इस मीटिंग में एच1 वीजा पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

डोनल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद दोनों ही देशों के अधिकारी आपस में चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों ही नेता पहली बार प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करेंगे। खास बात ये है कि दोनों ही नेता पहली बार मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। हालांकि दोनों ही नेता एक-एक ही सवाल का जवाब देंगे और ये सवाल पहले से तय किए जा चुके हैं। दरअसल, दोनों ही नेता मीडिया से बातचीत करने से दूरी बरतते रहे हैं और अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने रखते रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमेरिका में पीएम मोदी - फोटो : pmo
भारतीय समयानुसार रात 1 बजकर 20 मिनट पर बातचीत शुरू होगी।

कभी एक-दूसरे की काफी तारीफ कर चुके इन नेताओं के बीच अपने -अपने देशों की चिंताओं को लेकर खासी दूरी भी है। डोनल्ड ट्रंप पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लेकर भारत पर आरोप लगा चुके हैं, साथ ही सत्ता में आते ही उन्होंने एन1 वीजा पॉलिसी की नीति में परिवर्तन लाने का ऐलान किया था, जिससे भारतीय आईटी कंपनियों को खासी मुश्किल खड़ी होने वाली है।

पीएम मोदी ने डोनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर आरोप लगाने के बाद बड़ा पलटवार कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हम अपने घर से ही स्वच्छता अभियान छेड़ चुके हैं।

दरअसल, दोनों ही नेताओं में कुछ समानताएं भी हैं। खासकर अपने देश को लेकर विजन में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित करने और निवेश बढ़ाने के लिए 'मेक इन इंडिया' पर जोर देते हैं, जिसमें उनकी कोशिश रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा निवेश अपने देश में लाएं। तो डोनल्ड ट्रंप भी अमेरिका को लेकर ऐसी ही सोच रखते हैं। उन्होंने 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति अपनाई हुई है, जिसके तहत एच1 वीजा पॉलिसी में बदलाव की बात है।

इससे अमेरिकी नागरिकों को रोजगार देने में मदद मिलेगी। वैसे, दोनों ही नेता एक दूसरे को अच्छा सहयोगी मानते हैं। ट्रंप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए 'ट्रू फ्रेंड' करह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें