फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन की कैंसर से मृत्यु

Tue, 16 Oct 2018 08:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पॉल एलन की फाइल फोटो
विज्ञापन

दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और टेक्नोलॉजी दिग्गज पॉल एलन का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ब्लड कैंसर (एनएच लिम्फोमा) से पीडि़त थे। वे 2009 में इस बीमारी का इलाज करा चुके थे, लेकिन दो हफ्ते पहले ही इस बीमारी ने उन्हें एक बार फिर चपेट में ले लिया था।

विज्ञापन


पॉल की मृत्यु की घोषणा करते हुए उनकी बहन जोडी ने कहा कि वे सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन नहीं थे, बल्कि जीवन के हर एक पैमाने में एक उम्दा इंसान थे। परिवार के लोगों का कहना है कि वे अपनी बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए आशान्वित थे। एलन की कंपनी वल्कन इंक ने भी बताया है कि सोमवार को एलन की मौत हो गई। 
 

 

पॉल के निधन पर बिल गेट्स ने कहा, मेरा सबसे अजीज चला गया

bill gates
पॉल के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करने वाले बिल गेट्स ने पॉल के निधन पर दुख व्यक्त किया है, क्योंकि पॉल एलन ने अपने बचपन के दोस्त बिल गेट्स के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट की नींव रखी थी। गेट्स ने कहा कि मेरे सबसे अजीज और सबसे पुराने दोस्त पॉल का चले जाना मेरे लिए बहुत बड़ा आघात है। पॉल के बिना आज के समय के पर्सनल कंप्यूटर का अस्तित्व में होना नामुमकिन था। 

खेलों में खासी दिलचस्पी रखने वाले पॉल एलन पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर्स और सिऐटल सीहॉक्स के मालिक थे। एलन और गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की स्थापना की थी। माइक्रोसॉफ्ट के लिए 1980 का साल मील का पत्थर साबित हुआ, जब आईबीएम कॉर्प ने पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) के क्षेत्र में प्रवेश करने का फैसला लिया। इसके बाद आईबीएम ने माइक्रोसॉफ्ट से पीसी के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम मुहैया कराने को कहा।

इस फैसले के बाद माइक्रोसॉफ्ट तकनीक के मामले में पूरी दुनिया में शीर्ष पर पहुंच गया और सिऐटल के दो शख्स अरबपति बन गए। इसके बाद दोनों ने खुद को दुनिया में परोपकार करने के लिए समर्पित कर दिया, उनके कई चैरिटेबल ट्रस्ट चलते हैं। एलन ने समुद्री हेल्थ, बेघर लोगों और अडवांस साइंटिफिक रिसर्च जैसे क्षेत्र में पिछले कुछ दशक के दौरान 2 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता राशि दी है। 
 
विज्ञापन

एलन से बहुत कुछ सीखा- माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्या नडेला

सत्य नडेला
एलन के निधन पर माइक्रोसॉफ्ट के मौजूदा सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि एलन ने माइक्रोसॉफ्ट और प्रौद्योगिकी उद्योग में  जरुरी योगदान दिया है। नडेला ने यह भी कहा कि उन्होंने एलन से बहुत कुछ सीखा और वह सदैव प्रेरित करते रहेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में, अपने स्वयं के शांत और सतत रूप  से, उन्होंने जादुई उत्पाद, अनुभव और संस्थान बनाए, और ऐसा करने के दौरान उन्होंने दुनिया को बदल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें