अमरीकी सेना के रिटायर्ड थ्री स्टार जनरल माइकल फ्लिन के लिए विवाद कोई नई बात नहीं है।
अमरीका के कई मीडिया संस्थानों ने कहा है कि जिस वरिष्ठ अधिकारी की बात की जा रही है वो कोई और नहीं बल्कि ट्रंप के दामाद और सलाहकार जेरेड कुशनर ही हैं। अमरीकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमरीकी चुनावों को ट्रंप के समर्थन में प्रभावित करने के आदेश दिए थे।
राष्ट्रपति ट्रंप अपने चुनाव अभियान या सत्ता परिवर्तन दल के रूस से प्रभावित होने के आरोपों को नकारते रहे हैं। माइकल फ़्लिन ने फरवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था।