वर्तमान में आप पर त्रिक भाव के स्वामी चन्द्रमा की महादशा तथा गोचर में नवम्बर 11 से शनि की साढ़े साती चल रही है। इसी कारण उक्त समय से आप मानसिक तनाव वहन कर रहे हैं।
ग्रह शांति के लिए पांच पूर्णिमा मंदिर में चावल व चांदी का एक छल्ला दान करें। सात शनिवार सांयकाल शनि मंदिर में एक पानी वाला नारियल एवं सात छिलके वाले बादाम चढ़ाएं। धैर्य पूर्वक ऐसा करने पर प्रयासों में सफलता एवं तनाव में कमी आने की संभावना बनेगी।