फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के रक्षा सचिव बोले- नॉर्थ कोरिया संकट को कूटनीतिक तरीके से हल करना चाहता है US

Tue, 26 Sep 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
US defence secretary Jim Mattis - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका और उत्तर कोरिया में जारी गतिरोध के बीच यूएस के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने कहा कि यूएस नॉर्थ कोरिया संकट को कूटनीतिक रूप से हल करना चाहता है। उनका यह बयान उस वक्त आया है जब उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया था कि अमेरिका ने उन्हें युद्ध की धमकी दी है। 
विज्ञापन

  #BREAKING US wants to solve North Korea crisis diplomatically: Mattis — AFP news agency (@AFP) September 26, 2017

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने कहा था कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर युद्ध की घोषणा कर दी है। जिसके बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सेंडर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर किसी भी तरह के युद्ध की घोषणा नहीं की है। इस तरह की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार हैं।

पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया और वेनेजुएला पर भी लगाया ट्रैवल बैन, नहीं जा सकेंगे अमेरिका

नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। री योंग ने यह भी कहा था कि प्योंगयांग अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत में कहा था कि पूरी दुनिया को याद रखना चाहिए कि यूएस ने पहले युद्ध की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें