फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook हिस्सेदारी बेचकर 12 अरब डॉलर दान करेंगे जुकरबर्ग 

Mon, 25 Sep 2017 03:16 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 12 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में समाजसेवी कार्यों में किया जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी योजना अगले 18 महीने में 3.5 करोड़ से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की है जिसकी कीमत 12 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘फेसबुक अब इतनी मूल्यवान हो गई है कि वह बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने और बीमारियों के उन्मूलन के सामाजिक कार्यों के लिए पूंजी जुटाने के लिए अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकते हैं।’ 

पढ़ें- चाहकर भी Facebook से ब्लॉक नहीं कर पाएंगे मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी की प्रोफाइल    

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘पिछले डेढ़ साल में फेसबुक के कारोबार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसके शेयर ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं कि मैं अगले 20 साल तक या इससे भी अधिक समय तक फेसबुक का वोटिंग अधिकार रखते हुए अपने समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पूंजी जुटा सकता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें