फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की 'बकबक' से नाराज उनकी रिपब्लिकन पार्टी के नेता

Thu, 04 Aug 2016 02:34 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप को समर्थन देने पर ही फूट पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन


रिपब्लिकन पार्टी के ही कई जाने माने नेताओं ने साफ कहा है कि वो डोनल्ड ट्रंप को वोट नहीं देंगे।

रिपब्लिकन पार्टी को पैसे देने वाली मेग विटमैन ने कहा है कि वो हिलेरी का समर्थन करेंगी क्योंकि ट्रंप की ‘बकबक’ ने राष्ट्रीय तानेबाने को नुकसान पहुंचाया है।

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक जैन हाल्पर-हेस ने कहा कि ट्रंप ‘मानसिक रूप से असंतुलित’ थे।

नेता साफ कह रहे हैं ''नहीं देंगे ट्रंप को वोट''

इससे पहले ट्रंप ने एक और बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। रिपब्लिक पार्टी के स्पीकर पॉल रेयान और सीनेटर जॉन मैक्कैन को दोबारा नवंबर में चुने जाने से जुड़े सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वो अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते।

ट्रंप इससे पहले भी कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

ह्यूलेट पैकर्ड जैसी नामी गिरामी कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी मेग विटमैन ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि सिर्फ निष्ठा के कारण रिपब्लिकन पार्टी को इस बार वोट देना सही नहीं होगा क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार ने गुस्से, दुख और जातीय भेदभावों को उकसाने का काम किया है।
विज्ञापन

ट्रंप को इन बातों पर नहीं यकीन

वर्ष 2012 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की दौड़ में रहे मिट रोमनी और फ्लोरिडा के पूर्व गवर्नर जेब बुश ने भी कहा है कि वो ट्रंप को वोट नहीं देंगे।

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से कांग्रेस के सदस्य रिचर्ड हाना ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वो ट्रंप को वोट नहीं देंगे। उनका कहना था कि ट्रंप में इतनी समस्याएं हैं कि बताने लगो तो वो खत्म ही नहीं होंगी।

हालांकि इन सभी आलोचनाओं के बीच ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट किया कि पार्टी में उनके प्रति समर्थन और एकता बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें