फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन धंसने से 56 लोगों की मौत, 350 लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी अमरीकी देश ग्वाटेमाला में अधिकारियों ने कहा है कि एल कैंब्रे गांव में पहाड़ी धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 350 लोग लापता हैं। गुरुवार रात को लोगों के घर पर कई टन मिट्टी और चट्टानें गिर गई थीं।
विज्ञापन


बचाव दल टोही कुत्तों की मदद से मलबे में बचे लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। एक सरकारी प्रवक्ता जूलिया बरेरा ने बताया कि 26 लोगों को बचाया जा सका है।
विज्ञापन

लोगों को दफनाने का काम शुरू

लोगों को दफनाने का काम शुरू हो चुका है। गुरुवार को पूर्वी ग्वाटेमाला सिटी से 15 किलोमीटर की दूरी पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था।

एल कैंब्रे सीधी ढाल वाली पहाड़ियों से घिरा है और यहां के ज्यादातर घर घाटी के तल में मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि कुछ समय से वन से घिरी पहाड़ियां कमजोर हो रही थीं और हाल की तेज बारिश की वजह से वे ढह गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें