दक्षिणी अमरीकी देश ग्वाटेमाला में अधिकारियों ने कहा है कि एल कैंब्रे गांव में पहाड़ी धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 350 लोग लापता हैं। गुरुवार रात को लोगों के घर पर कई टन मिट्टी और चट्टानें गिर गई थीं।
बचाव दल टोही कुत्तों की मदद से मलबे में बचे लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। एक सरकारी प्रवक्ता जूलिया बरेरा ने बताया कि 26 लोगों को बचाया जा सका है।