अमेरिका के टेक्सास में रविवार को एक बड़ी घटना हुई है। न्यूज़ एजेंसी असोसिएटेड प्रेस के मुताबिक यह घटना टेक्सास के प्लानो की है, जहां एक घर में हुई फायरिंग में आठ लोगों की मौत गई।
BREAKING: Police: At least eight people dead after a shooting at a home in Plano, Texas.
— The Associated Press (@AP) September 11, 2017
मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल
पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार रात करीब 8 बजे का है। नॉर्थ टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के प्लानो में एक घर में हुई शूटिंग से आठ लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल है।
एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार रात एक शख्स उस घर में गया, जहां उसकी एक महिला से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उस शख्स ने ऑटोमेटिक हथियार से गोली चलाना शुरू कर दिया।