अमेरिका के इलिनायस में एक बुजुर्ग विधवा के साथ यौन हिंसा और लूटपाट के आरोप में एक 23 वर्षीय युवक को 100 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। डूपेज काउंटी जज ब्रायन टेलेंडर ने पिछले हफ्ते शिकागो के दक्षिण पश्चिम उपनगरीय गांव बोलिंगब्रूक के रहने वाले टेविन राइनी को यह सजा सुनाई।
राइनी को पश्चिमी शिकागो से करीब 40 किलोमीटर दूर वेस्टामांट में एक जनवरी 2015 को अब 89 साल की हो चुकी महिला के घर में घुसने और बंदूक के बल पर उनसे यौन हिंसा करने का दोषी पाया गया।
इतना ही नहीं राइनी इसके बाद महिला को गाड़ी से एक एटीएम तक लेकर गया और वहां से पैसे भी निकलवाए। टेलैंडर ने आपराधिक यौन हिंसा के लिए राइनी को 60 साल की सजा सुनाई और उसके बाद हथियार के दम पर लूटपाट करने के लिए 40 और साल की सजा सुनाई।