फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और फ्रांस के खास रिश्ते के जश्न में बीते हफ्ते व्हाइट हाउस में एक पौधा लगाया था। इस खास मौके पर मैक्रों अमेरिकी दौरे पर थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ओक का वह पौधा रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया है। इस बात का खुलासा व्हाइट हाउस के फोटोग्राफर्स ने किया।
बता दें फ्रांस के बैल्यु वुड से लाया गया एक पेड़ भी लगाए जाने के कुछ समय बाद ही गायब हो गया। बैल्यु वुड में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका और फ्रांस की सेनाओं की बीच हुई लड़ाई में करीब 2,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। अमेरिकी और फ्रांस के अधिकारियों के मुताबिक इस पेड़ को कोरंटाइन (एक खास निगरानी कक्ष) में रखा गया था। इसका कारण बताया गया कि पेड़ पर मौजूद कीड़े व्हाइट हाउस की दूसरे समानों में भी फैल सकते हैं, इसलिए उस पेड़ को हटाया गया।
मैक्रों के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, "वास्तव में यह ट्रंप का फ्रांस के लिए एक विशेष समर्थ था कि राष्ट्रपति के पहुंचने पर पेड़ लगाया गया।"
एक अधिकारी के बताया, वह पौधा कोरांटीन में है जल्द ही से व्हाइट हाउस के बगीचे में दोबारा लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "चिंता मत कीजिए, अब उसकी हालत पहले से बेहतर है।"