फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल बाद मिला टाइटेनिक का लैंप, अब भी जलता है

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े और दुर्भाग्यशाली जहाज टाइटेनिक के डूबने के 100 साल बाद उसका एक लैंप मिला है। टाइटेनिक के बनने के बाद उसके निर्माताओं ने एक पट्टिका बनाई थी, जिसमें ये लैंप लगा था।
विज्ञापन


ये पट्टिका स्पेन की एक आर्ट गैलरी के मालिक ने खरीदी थी अपने कमरे को सजाने के लिए। उसे पैसों की दिक्कत आई तो उसने महज कुछ डालर में इसे बेच दिया। वो नहीं जानता था कि ये टाइटेनिक की लैंप पट्टिका है।

उससे ये पट्टिका खरीदने वाले लियो के दादाजी को अंदाजा नहीं था कि इस पट्टिका की क्या कीमत है और इसका क्या इतिहास है। ये पट्टिका 1.8 किलो वजन की है और इसे 'क्वीन ऑफ ओशियन' के नाम से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन के लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है

कहा जाता है क‌ि टाइटेनिक के डूबने के बाद से ही इस पट्टिका की खोज की जारी थी। इस पट्टिका के अंदर एक लाइट भी जलती है जिसमें टाइटेनिक की तस्वीर दिखती है। इसकी अंदर अभी भी एक असली लैम्प और बिजली की वाइरिंग सही सलामत है।

लियो को अपने दादाजी से एक चर्चा के दौरान ये पता चला कि ये पट्टिका उन्होंने किसी को बेच दी थी। इसके बाद से लियो ने अपने दादाजी की मर्जी के खिलाफ जाकर ये पट्टिका खुद खरीद ली क्योकि वो खुद भी टाइटेनिक का बड़ा फैन रहा है।

इस तरह से ये पट्टिका उसके पास पहुंची और अब लियो ने टाइटेनिक फाउंडेशन से संपर्क किया। वो चाहता है ‌क‌ि इसे ग्रनाडा साइंस पार्क में लोगों के देखने के लिए रख दिया जाए। आजकल ये पट्टिका स्पेन के लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें