अमेरिका के लास वेगास के एक कसीनो में रविवार रात को अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं। देखिए, कसीनो हमले की दिल दहला देने वाली तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
las vegas shooting
फायरिंग की जानकारी मिलते ही SWAT टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमलावर की बॉडी मिल गई है लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्थानीय निवासी था। हमले में शामिल उसकी महिला साथी की तलाश की जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
las vegas shooting
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कसीनो में यह हमला म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान किया गया है। दो तरफा फायरिंग के दौरान पुलिस ने उस कथित हमलावार घेरकर मार गिराया है।
4 of 6
las vegas shooting
- फोटो : Social Media
ओपन फायर के बाद कसीनो में भगदड़ मच गई थी। जिस वक्त फायरिंग हुई तब वहां सिंगर जेक ब्राउन का कार्यक्रम चल रहा था। जेक वहां हो रहे तीन दिन के म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
las vegas shooting
- फोटो : Social Media
चश्मदीदों के मुताबिक, अचानक ऐसे लगा जैसे मशीन गन से गोलियां चलने लगीं और फिर सब चिल्लाते हुए भागने लगें। हमलावर की पहचान लास वेगास के ही शख्स के रूप में हुई है।
अज्ञात बंदूकधारियों ने 32वीं मंजिल से अंधाधुंध फायरिंग की शुरुआत की थी, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। हमले की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। हालांकि तब तक कई लोग हमलावरों की गोलियों का शिकार हो चुके थे।