फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास वेगस में 59 की जान लेने वाले हत्यारे का भाई बोला- पैसों की कमी नहीं थी, न जाने ऐसा क्यों किया

Tue, 03 Oct 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीफन पैडॉक - फोटो : AP
विज्ञापन
लास वेगस के होटल के बाहर हुई गोलाबारी में 59 लोगों ने जान गंवा दी वहीं 530 के करीब जख्मी हैं। इस हमले को 64 साल के स्टीफन पैडॉक ने अंजाम दिया था और उसने पकड़ में आने से पहले ही खुद को मार लिया था।
विज्ञापन


स्टीफान का कोई पिछले क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है और उसके आर्थिक हालात भी ठीक बताए जा रहे हैं। सब ठीक होने पर भी उसने ऐसा क्यों किया यह फिलहाल साफ नहीं है। स्टीफन शनिवार (30 सितंबर) को ही मैंडले बे कसीनो पहुंच गया था और 32वें फ्लोर पर रह रहा था। वह अपने साथ 10 सूटकेस लेकर आया था जिसमें कम से कम 17 बंदूकें थीं। अपने कमरे से ही उसने नीचे कंसर्ट देख रहे लोगों पर गोलियां चलाईं थीं।

न्यूज एजेंसी एपी ने स्टीफन के भाई एरिक पैडॉक से बात की है। उसने बताया कि स्टीफन के पास काफी पैसा था और वह रीयल एस्टेट में इंवेस्ट करता था। भाई ने यह भी बताया कि स्टीफन को जूआ खेलने का शौक था और वह उसमें भी काफी अच्छा था। एरिक ने कहा मुझे नहीं पता कि स्टीफन ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन


स्टीफन ने एरिक को किसी घाटे या फिर चिंता के बारे में नहीं बताया था। स्टीफन की 90 साल की मां अब भी जिंदा हैं और उसे उनका ध्यान रखना काफी पसंद था।

एरिक ने कहा कि स्टीफन किसी आतंकी संगठन, धर्म या राजनीति से प्रेरित नहीं था। एरिक ने रोते और चिल्लाते हुए कहा स्टीफन के पास पैसों की कमी नहीं थी, वह क्रूज पर घूमता था और खूब जूआ खेलता था।

 
विज्ञापन

पिता थे बैंक चोर

लास वेगास - फोटो : FILE PHOTO
स्टीफन का पिछला कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है लेकिन उसके पिता बैंक चोर थे। स्टीफन चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। जब उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था तब वह कुल सात साल का था। स्टीफन ने 2012 में एक रिसार्ट पर केस किया था क्योंकि उनके गीले फर्श की वजह से स्टीफन गिर गया था। स्टीफन वह केस हार गया था। 

एरिक के मुताबिक, स्टीफन के पास तीन से ज्यादा घर थे जिनको उसने किराए पर दिया हुआ था। स्टीफन का दो बार तलाक हो चुका था और अब वह 62 साल की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। जांच में लगे अधिकारियों के मुताबिक, स्टीफन पिछले कुछ दिनों से हमले की प्लानिंग कर रहा था क्योंकि उसने कुछ बंदूकों को मॉडिफाई भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें