फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपों में कुवैती कंपनी भरेगी 6.13 अरब का हर्जाना

विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपों में कुवैती कंपनी पर 6.13 अरब का जुर्माना - फोटो : arabiansupplychain
विज्ञापन
अमेरिकी सैनिकों को रसद उपलब्ध कराने का अनुबंध हासिल करने में सरकार के साथ धोखाधड़ी करने और कीमतों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने की आरोपी एक कुवैती कंपनी के खिलाफ चल रहे मुकदमे में समझौता हो गया। कानून विभाग ने बताया कि कुवैती कंपनी, एजिलिटी पब्लिक वेयरहाउसिंग ने सरकारी कोष की चोरी का अपराध स्वीकार करते हुए 95 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति दी है। 
विज्ञापन


संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि एजिलिटी ने एक जटील वित्त पोषण प्रक्रिया का चालाकी से इस्तेमाल कर सरकार से कम से कम 68 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी की। अभियोग के अनुसार कंपनी ने रसद केंद्र को झूठे चालान और स्टेटमेंट उपलब्ध कराए और ऊंची कीमतों पर खाद्य पदार्थ खरीदकर जानबूझकर कीमतों को बढ़ाया। 

वर्ष 2009 में शुरू हुए अभियोग के बाद एजिलिटी को संघीय सरकार के अनुबंध से निलंबित कर दिया गया है। एजिलिटी ने ईराक, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों के  लिए रसद उपलब्ध कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें