फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के नाटक से नहीं सुलझेगा कश्मीर मुद्दा : भारत  

Mon, 24 Sep 2018 08:47 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि, भारत का कहना है कि पाकिस्तान के नाटक से कश्मीर मसला हल होने वाला नहीं है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक ही राग बार-बार अलापने से अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी गूंज सुनाई नहीं देने वाली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी इस तरह का नाटक कर चुका है। हर बार उसको करारा जवाब दिया गया है। किसी भी मसले का हल अकेले नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन


आतंकवाद किसी भी समय और परिस्थिति में बड़ा खतरा है। हम इसके खिलाफ सभी वैश्विक मंचों पर मजबूत तरीके से आवाज उठाते रहेंगे। अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत ने 1996 में ही आतंकवाद के खिलाफ सीसीआईटी ड्राफ्ट पेश किया था। पाकिस्तान को इस मुद्दे को बार-बार उठाने के बजाय दक्षिण एशिया में आतंकवाद खत्म करने पर जोर देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र एक वैश्विक संस्था है, जहां अलग-अलग पहचान, भाषा और संस्कृति वाले देश जुटते हैं। 

अगर यहां कोई अकेला खिलाड़ी बनने की कोशिश कर रहा है तो उन्हें याद रखना चाहिए कि इस मंच पर ऐसा करने वालों का न तो कोई भविष्य है और न ही कोई अतीत रहा है। हाल में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर पाकिस्तान से द्विपक्षीय वार्ता रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन


इस पर पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर निराशा जताई थी। इस ट्वीट के बारे में जब अकबरुद्दीन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल हमारे द्विपक्षीय मुद्दे से जुड़ा है। इसका निपटारा उसी तरह किया जाएगा जिस तरह हम निपटाने की इच्छा रखते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें