फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के स्वागत में बजेगा 'जुम्मे की रात'

Fri, 20 Jan 2017 12:12 PM IST
सुप्रिया सोगले / बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जब ट्रंप व्हाइट हाउस में 20 जनवरी को प्रवेश करेंगे तब इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड गाने की भी धूम मचने वाली है। इसमें सलमान खान का मशहूर गाना "जुम्मे की रात" भी बजने वाला है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि 20 जनवरी को जुम्मा भी है।
विज्ञापन


मुंबई के नालासोपारा से आने वाले सुरेश मुकुंद के डांस ग्रुप ने 2015 में अमरीका में हुए विश्व हिप हॉप डांस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। रेमो डिसूजा ने उनकी जिन्दगी से प्रेरित होकर एबीसीडी 2 फिल्म भी बनाई थी। अब सुरेश मुकुंद ने अपने डांस हुनर से राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए बॉलीवुड डांस नंबर तैयार किया है।

बॉलीवुड के डांस नंबर तैयार करने वाले कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने बीबीसी हिंदी से खास बातचीत की। करीब सात मिनट के खास बॉलीवुड एक्ट में पांच गाने हैं। इसमें शामिल है मीका सिंह का गाया सलमान खान का मशहूर गाना 'जुम्मे की रात', रणवीर सिंह का बाजीराव मस्तानी फिल्म का 'मल्हारी' गाना, कटरीना कैफ का पिछले साल का हिट गाना 'काला चश्मा', स्लमडॉग मिलेनियर का 'जय हो़' गाना, पंजाबी गाना 'मुंडिया तू बचके रही' और तेलुगू गाना 'टॉप लेसी पोड़ी' शामिल है।

सुपरमॉडल और 2010 में मिस इंडिया रह चुकीं मनस्वी मंगाई बॉलीवुड डांस एक्ट को लीड करेंगी। इस बॉलीवुड डांस में मनस्वी मंगाई का साथ 30 अमरीकी भारतीय देंगे जो इन गानों के मशहूर स्टेप करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

गानों पर टिप्पणी करते हुए सुरेश मुकुंद आगे कहते हैं, "हमें भारत की अलग-अलग संस्कृति बॉलीवुड के जरिए दिखानी थी।" मनस्वी मंगाई द्वारा मिला ये बॉलीवुड एक्ट को कोरियोग्राफ सुरेश के साथ डांस इंडिया डांस से मशहूर हुए सलमान यूसुफ खान करने वाले थे पर झलक दिखला जा कर फिनाले के कारण अकेले सुरेश मुकुंद ने बॉलीवुड डांस सिखाने की बागडोर संभाली।

इतने बड़े अवसर से उत्साहित सुरेश मुकुंद कहते है, "मुझे बहुत खुशी है कि पहली बार बॉलीवुड डांस यहाँ हो रहा है और भारत से मुझे पहला मौका मिला कि मैं कोरियोग्राफ करूं। हर पहली चीज लोग लंबे समय तक याद रखते हैं और मुझे यकीन है इसके बाद और बड़े अवसर मिलेंगे।" राष्ट्रपति ट्रंप बॉलीवुड के लटके झटके से कितना खुश होंगे ये तो 20 जनवरी को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें