फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहा सिर्फ एक, नाम बदल डालो...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में एक जज ने एक बच्चे का नाम मसीहा से बदलकर मार्टिन रखने का आदेश दिया है। उनका तर्क है कि सिर्फ़ ईसामसीह ही असली मसीहा हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार सात महीने के बच्चे मसीहा देशॉन मार्टिन के माता-पिता उसके पारिवारिक नाम को लेकर टेनेसी की अदालत गए थे।

स्थानीय टीवी चैनल डब्ल्यूबीआईआर-टीवी के अनुसार जज लू एन बैल्यू ने बच्चे का पहला नाम बदलने का भी आदेश दिया।

अमेरिका में मसीहा एक लोकप्रिय नाम है और साल 2012 में यह सबसे लोकप्रिय बच्चों के नामों में 387वें स्थान पर था।

सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के अनुसार पिछले साल अमेरिका में 700 बच्चों का नाम मसीहा रखा गया था।

धार्मिक वजह नहीं
ईसाई समाज में ईसामसीह को मसीहा माना जाता है जबकि यहूदी इस शब्द को यहूदियों के रक्षक के रूप में देखते हैं।

शब्दकोष के अनुसार इस शब्द का मतलब उस व्यक्ति से है जो बचाने वाले के रूप में देखा जाता है।

कौक कंट्री में जज ने कहा कि ईसाई बहुल क्षेत्र में पलने-बढ़ने वाले बच्चे के लिए मसीहा नाम दिक्कतें पैदा कर सकता है।

जज बैल्यू ने कहा, “बहुत से लोगों के सामने उसे अजीब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वह इसमें कुछ नहीं कर सकता क्योंकि यह उसका नाम है।”

उन्होंने आदेश दिया कि इसके बजाय बच्चे का नाम मार्टिन डेशॉन मैक्कुला रखा जाए क्योंकि इसमें उसके माता-पिता दोनों के पारिवारिक नाम आ जाते हैं।

जज ने यह भी कहा, “मसीहा शब्द एक खिताब है जो एक ही आदमी द्वारा हासिल किया गया है और वह व्यक्ति है ईसा मसीह।”

बच्चे की मां जलीसा मार्टिन ने डब्ल्यूबीआईआर टीवी को कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ़ अदालत जाएंगी।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कि अपने धार्मिक विश्वास के आधार पर जज मेरे बच्चे का नाम बदल सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि बच्चे का नाम उन्होंने इसके धार्मिक महत्व की वजह से नहीं बल्कि इसलिए रखा था क्योंकि यह उनके दूसरे दोनों बच्चों- मिकाह और मेसन- के नाम से मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें