यहां एक अदालत ने बेबी पाउडर मामले में बच्चों से संबंधित उत्पाद बनाने वाली मशहूर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन से कैलिफोर्निया की एक महिला को हर्जाने के तौर पर 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 467 करोड़ रुपये देने को कहा है।
महिला ने अपनी अर्जी में जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने की शिकायत की थी। जूरी ने कैलिफोर्निया के मोडेस्टो की डेबोराह गिआनेचिनी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई 26 सितंबर को शुरू की थी।
सुनवाई के दौरान जूरी ने दोनों पक्षों को सुना, जिसमें बेबी पाउडर बनाने वाली कंपनी को दोषी पाया। पीड़ित महिला का 2012 से ओवरी कैंसर का इलाज चल रहा है। महिला जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर और शॉवर टू शॉवर का इस्तेमाल कई वर्षों से करती आ रही थी।