आपकी जन्म कुंडली में अभी राहु की महादशा चल रही है और वर्ग कुंडलियों में राहु शुभ स्थिति में नहीं है। दूसरे कि राहु की महादशा में अभी तक जितनी भी अंतर्दशाएं आई हैं वह सभी ज्यादा अनुकूल नहीं कही जा सकती हैं।
तीसरे यह कि कुंडली में चंद्र व सूर्य राहु/केतु अक्ष पर आने से ग्रहण योग बना रहे हैं। आप मन व आत्मा दोनो से दुखी हैं। कुछ स्वभाव से जिद्दी होने के कारण तथा गलत निर्णय लेने की वजह से भी आपको नौकरी व धन संबंधी समस्या बनी हुई हैं, लेकिन अभी धीरे-धीरे कुछ सुधार होने की संभावना बनती है।
आप प्रतिदिन चंदन की वस्तुओं का उपयोग करें। अपने पास पर्स में चाँदी की बनी एक ठोस गोली सदा रखें। शनिवार के दिन कोढ़ी व्यक्तियों को एक समय का भोजन कराएँ। आपको राहत मिलेगी। साथ ही बुधवार के दिन गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।