फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी ट्रंप के बेटी, 'व्हॉइट हाउस ड्यूटी' की वजह से जवाब देने तक का समय नहीं!

Sat, 24 Jun 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
इवांका पिता डोनल्ड ट्रंप के साथ - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप नई तरह की मुश्किल में घिर गई हैं। पर वो इस मुश्किल से ये कहकर पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं, कि उनके पास सवाल-जवाब और कोर्ट आने का समय ही नहीं है। क्योंकि वो 'देश के लिए' 'अमेरिकी राष्ट्रपति की सहायक' की भूमिका में व्यस्त हैं। इवांका और उनसे जुड़ी जूते की कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने एक जाने माने ब्रांड के जूते की कॉपी तैयार की और मार्केट में काफी कम दामों में उतार दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप की 'चहेती बेटी' हैं काफी फैशनेबल, देखना चाहेंगे इनका बोल्ड अवतार?

इवांका ट्रंप पर आईटी कलेक्शन एलएलसी नाम की कंपनी और जूते को डिजाइन करने वाले मार्क फिशर होल्डिंग ने आरोप लगाया है कि उनके महंगे 'वाइल्ड थिंग' नाम के डिजाइन को ट्रंप एंड कंपनी ने चोरी किया है। और उसे 'हेटी' नाम से बाजार में उतार दिया है। वाइल्ड थिंग के जूतों की बाजार में कीमत $785 है, तो 'हेटी' महज $130 में उपलब्ध है।

छोटी सी उम्र से जिम्मेदारियां संभाल रही है डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका

एलएलसी की एक्वॉज्ज्यूरा इटालिया की ओर से दायर कराए गए मामले में जिरह करते हुए ट्रंप के वकील ने मैनहटन कोर्ट के जज से कहा कि इवांका की भूमिका सिर्फ आखिरी समय में डिजाइन को मंजूरी देने की है। हालांकि कोर्ट ने कहा है कि खुद इवांका को इस बाबत सफाई देनी पड़ेगी। पर उनके वकील ने ये कहकर इवांका को कोर्ट में आने से बचाने की कोशिश की, कि वो 'अमेरिका के राष्ट्रपति की सहायक' हैं और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन में बेहद व्यस्त हैं। 
विज्ञापन


फिर सामने आया ट्रंप का बिजनेस प्रेम, बेटी के डिजाइन किए कपड़े न बेचने पर भड़के

इवांका ट्रंप ने अपने वकील डैरेन सॉन्डर्स के माध्यम से 16 जून को कोर्ट में कहा कि 'हेटी' लेबल वाले जूतों के कॉन्सेप्ट, डिजाइन, प्रोडक्शन या सेल से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी भूमिका उत्पादों के अंतिम चरण में मंजूरी की होती है। इससे पहले कंपनी की डिजाइन टीम उत्पादों की जांच करती है और मंजूरी देती है। तभी उनके पास कोई फाइल आती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में वो 'उच्चाधिकारों वाले सरकारी कामों' में बेहद व्यस्त हैं। इसलिए कोर्ट में आने का समय नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें