फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DACA प्रोग्राम पर ट्रंप और IT कंपनियां आमने सामने, एप्पल ने कहा- हम लड़ेंगें वर्कर्स के हक की लड़ाई

Wed, 06 Sep 2017 06:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
DACA प्रोग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रोक लगाने के बाद दिग्गज तकनीकी कंपनियां एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों के पक्ष में खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि DACA प्रोग्राम के जरिये अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे बच्चों को वहां रहने में छूट मिलती थी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने मंगलवार को DACA प्रोग्राम (डिफर्ड एक्शन फॉर चिल्ड्रन अराइवल) को खत्म कर दिया था जिसके बाद जरूरी दस्तावेजों के बिना अमेरिका में रह रहे 8 लाख वर्कर्स पर प्रभाव पड़ेगा। जिनमें 7 हजार भारतीय अमेरिकी भी शामिल हैं।  

एप्पल ने सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह अपने ड्रीमर्स की समानता के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगें। 
  #Dreamers contribute to our companies and our communities just as much as you and I. Apple will fight for them to be treated as equals. — Tim Cook (@tim_cook) September 5, 2017
विज्ञापन


कुक ने कहा कि एप्पल में हमारे साथ काम करने वाले 250 ड्रीमर्स हैं। मैं उनके साथ हूं। वे सम्मान और समानता के अधिकारी हैं। 
  250 of my Apple coworkers are #Dreamers. I stand with them. They deserve our respect as equals and a solution rooted in American values. — Tim Cook (@tim_cook) September 3, 2017


वहीं माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसीडेंट और चीफ लीगल ऑफीसर ब्रैड स्मिथ ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि अगर कांग्रेस इस मामले का कोई हल नहीं निकाल पायेगी तो कंपनी अपने वर्कर्स के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। स्मिथ ने यह भी कहा कि अगर सरकार किसी को निर्वासित करने का प्रयास करती है तो उनकी कंपनी संबंधित कंपनी को कानूनी और आर्थिक मदद मुहैया करायेगी। स्मिथ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट में 39 ड्रीमर्स काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें