फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के समय मौत की तारीख भी पूछता है आईएस

Thu, 10 Mar 2016 06:48 PM IST
एजेंसी/लंदन

सार

  • पूछता है 23 सवाल
  • नहीं करता लड़ाकों के जीवन का परवाह
  •  मौत की तारीख और जगह भी पूछ लेता है
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खूंखार आतंकी संगठन आईएस अपने लड़ाकों के जीवन की जरा भी परवाह नहीं करता है। वह जब लड़ाकों का चयन करता है, तभी उनसे उनकी मौत की तारीख और जगह भी पूछ लेता है। यह सनसनीखेज खुलासा एक गोपनीय दस्तावेज से हुआ है, जिसके जरिए आईएस करीब 22 हजार लड़कों को भर्ती करने की फिराक में था। इन लड़ाकों को 51 देशों से भर्ती किया जाना था और सिर्फ इंटरव्यू होना बाकी रह गया था।
विज्ञापन


इसमें एक दर्जन से ज्यादा लड़ाके ब्रिटेन से भी शामिल होने वाले थे। सीरिया की न्यूज वेबसाइट जमान अल वस्ल ने आईएस के उस चयन फॉर्म को प्रकाशित किया है, जिसमें 23 सवाल पूछे गए थे और सभी लड़ाकों के लिए इस फॉर्म को भरना जरूरी था। फॉर्म ने युवाओं से पूछा गया था कि वह आत्मघाती हमलावर बनना चाहते हैं या सैनिक।

अगर वह कोई और भूमिका आईएस में शामिल होकर निभाना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी भी लड़ाकों को देनी थी। 
विज्ञापन

फॉर्म में पूछे गए यह 23 सवाल

- फोटो : Reuters
यही नहीं, युवाओं से उनकी जेहाद को लेकर जानकारी पर भी सवाल किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, अकेले एक चौथाई लोग सऊदी अरब से शामिल होने वाले थे। इसके अलावा ट्यूनीशिया, मिस्र से भी बड़ी संख्या में युवा आईएस में शामिल होने की फिराक में थे।

फॉर्म में पूछे गए यह 23 सवाल
1. नाम 2. लड़ाके का नाम 3. मां का शादी से पूर्व नाम 4. रक्त समूह 5. जन्मतिथि और राष्ट्रीयता 6. वैवाहिक स्थिति 7. पता और पत्राचार का पता 8. शिक्षा की स्थिति 9. शरिया की समझ
10. पुरानी नौकरी 11. किन देशों से होते हुए पहुंचे 12. किस रास्ते दाखिल हुए 13. किसने सलाह दी 14. किस तारीख में पहुंचे 15. पहले कभी युद्ध लड़ा है 16. किस तरह की भूमिका निभाएंगे 17. कोई और विशेष गुण 18. वर्तमान कार्य की जगह 19. सिक्योरिटी डिपोजिट 20. आज्ञापालन का स्तर 21. फोन नंबर 22. मौत की तारीख और जगह 23. टिप्पणी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें