फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका पर हमले कर सकता है इस्लामिक स्टेट'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की प्रमुख खुफिया एजेंसी सीआईए ने चेतावनी दी है कि बर्बर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अमेरिका पर हमले कर सकता है।
विज्ञापन


सीआईए ने कहा है कि खुफिया एजेंसियों की नाकामी की वजह से पेरिस में आतंकी हमला हुआ था। अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि आईएस अमेरिका पर हमले की योजना बना रहा है।

सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन ने कहा, ‘पेरिस हमला खुफिया एजेंसियों की नाकामी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

इंटरनेट का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहा है IS

ये आतंकी फ्रांसीसी नागरिक थे, जिन्होंने सीरिया जाकर ट्रेनिंग ली थी। वे लौटे, मगर उन पर किसी का ध्यान नहीं गया और उन आतंकियों ने छह जगहों पर हमलों को अंजाम दिया। जिसमें 130 लोग मारे गए थे।’

उन्होंने कहा कि उनकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि आईएस के पास क्लोरीन और मस्टर्ड जैसी जहरीली गैसों को बनाने की क्षमता है और वह सीरिया में इसका इस्तेमाल भी कर रहा है।

इसलिए जरूरी हो जाता है कि आतंकी संगठन के इन क्षमताओं पर चोट की जाए। इसके अलावा इंटरनेट जैसी साइबर दुनिया पर भी खासा ध्यान देने की जरूरत है, जिसका इस्तेमाल आईएस धड़ल्ले से कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें