पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तालिबान सरगना मुल्ला उमर की मौत की खबर को छिपाए रखा था। अमेरिका के पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी के मुताबिक आईएसआई को मुल्ला उमर की मौत की जानकारी थी।
2009 से 2013 तक डिफेंस फॉर अफगानिस्तान-पाकिस्तान के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी रहे डेविड सेडनी ने कहा कि आईएसआई की ओर से मुल्ला की मौत को रहस्य बनाए रखना अमेरिका-पाक खुफिया सहयोग की असफलता के साथ ही अमेरिकी खुफिया की भी नाकामयाबी थी।
पाकिस्तान आमतौर पर तालिबान सरगना मुल्ला की मौत के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से साफ इनकार करता रहा है। वहीं, आतंकवादी समूहों की गहन जानकारी रखने वाले सेडनी ने पाकिस्तान के इस तर्क को मानने से इनकार किया।