फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI ने हिलेरी के ई-मेल की फिर से शुरू की जांच, ट्रंप ने की तारीफ

Sat, 29 Oct 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन
विज्ञापन
एफबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की ई-मेल की जांच फिर से शुरू कर दी है। मामले में नई जानकारियां सामने आने की संभावना के चलते इस जांच को दोबारा से शुरू किया गया है। हिलेरी पर विदेश मंत्री रहने के दौरान अपने निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल करने का आरोप है।
विज्ञापन

 
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जांच शुरू करने की सराहना की है। एफबीआई के डायरेक्टर जेम्स कोमी ने कहा कि जांच एजेंसी को नए ई-मेल के बारे में पता चला है, जो हिलेरी के खिलाफ जांच में प्रासंगिक लग रहे हैं। 

कांग्रेस नेतृत्व से पत्राचार में कोमी ने कहा, ‘बृहस्पतिवार को जांच टीम ने मुझे जो बताया है, मैं उससे आपको अवगत कराने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। साथ ही मैं सहमत हूं कि एफबीआई को उचित जांच शुरू करनी चाहिए।’ दरअसल, पूर्व में हिलेरी निजी ई-मेल सर्वर का इस्तेमाल करने को लेकर माफी भी मांग चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा के कार्यकाल में किया था इस्तेमाल

d - फोटो : getty images
बताते चलें कि हिलेरी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले कार्यकाल में 2009 से 2013 तक विदेश मंत्री थीं। इस दौरान गुप्त ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने के लिए वह खेद जता चुकी हैं। 

उनके इस कृत्य को राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाला मानकर उनकी आलोचना की गई थी। एफबीआई का ॉऐलान आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से कुछ ही दिन पहले अनपेक्षित घटनाक्रम के तौर पर आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें