फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को एनपीटी में परमाणु देश के रूप में शामिल करे अंतरराष्ट्रीय समुदाय: कांग्रेस

Sun, 19 Nov 2017 04:59 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी भारत के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत को परमाणु हथियार अप्रसार संधि (एनपीटी) में आवश्यक रूप से शामिल करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन



कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मनीष मंत्री तिवारी ने कहा, ‘अब समय आ गया है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एनपीटी में भारत को एक परमाणु राष्ट्र के रूप में शामिल करने पर गंभीरता से सोचना चाहिए।’ 1 जुलाई 1968 को हस्ताक्षरित एनपीटी 5 मार्च 1970 को प्रभाव में आई थी। 

संधि में उन परमाणु राष्ट्रों को परिभाषित किया गया है जिन्होंने 1 जनवरी 1967 से पहले परमाणु हथियार निर्माण और उनका परीक्षण किया था। इस संधि के तहत रूस, यूके, फ्रांस और चीन परमाणु हथियार वाले राष्ट्र हैं। भारत ने इस संधि को विभेदकारी बताते हुए इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


पढ़ें- सिन्हा ने मनीष तिवारी व केजरीवाल के साथ मंच साझा किया

 पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इस्राइस ऐसे देश हैं जिन्होंने भी एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया है। कांग्रेस नेता तिवारी दक्षिण एशिया केंद्र की मेजबानी में आयोजित ‘परमाणु रणनीति और दूसरे परमाणु युग में सुरक्षा’ विषय पर सम्मेलन में सीनियर फेलो के रूप में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें