फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेल चिप में खामी से दुनिया के सारे कंप्यूटरों पर हैकिंग का खतरा

Fri, 05 Jan 2018 10:18 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल के प्रोजेक्ट जीरो के शोधकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया है कि इंटेल, एडवांस माइक्रो डिवाइस (एएमडी) और एआरएम होल्डिंग चिप में दो तकनीकी खामियां पाई गई हैं। इससे दुनिया के लगभग सारे कंप्यूटर यंत्रों पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि ज्यादातर उपकरणों में इन्हीं तीन कंप्यूटर प्रोसेसर चिप का इस्तेमाल किया जाता है। दावा है, इससे हैकर आसानी से संवेदनशील डाटा चुरा सकते हैं। 

विज्ञापन


एक बग ‘मेल्टडाउन’ सिर्फ इंटेल में पाया गया है। इससे हैकर हार्डवेयर बाधाओं को पार कर यूजर की ओर से इस्तेमाल की जा रहीं एप्लीकेशन की कंप्यूटर मेमोरी से डाटा और पासवर्ड चुरा सकते हैं। जबकि दूसरा बग स्पेक्ट्रे इंटेल, एएमडी और एआरएम तीनों चिप में मिला है। इससे भी हैकर सूचनाएं चुरा सकते हैं। दूसरा बग लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट हो सा इंटरनेट सेवा, सभी को प्रभावित कर सकता है। 

अपडेट और पैच जारी 
इंटेल का दावा है कि यह खामी डिजाइन संबंधी नहीं है, लेकिन इसके लिए एक पैच डाउनलोड करना होगा और ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट करना होगा। इंटेल के सीईओ ब्रायन केआरजेनिक के मुताबिक फोन, पीसी ओर सभी पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। एप्पल और माइक्रोसाफ्ट ने भी मेल्टडाउन से प्रभावित डेस्कटॉप के लिए पैच जारी कर दिया है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि अब तक कोई डाटा चोरी नहीं हुआ है। पर खतरे के मद्देनजर अपडेट जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे खराब बग मेल्टडाउन

अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
ग्रेज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता डेनियल ग्रुज के मुताबिक मेल्टडाउन अब तक पाए गए सबसे खराब सीपीयू बग में से एक है। यह संक्षिप्त समय के लिए गंभीर समस्या है, लेकिन साफ्टवेयर पैच से इससे बचा जा सकता है। वहीं दूसरे बग स्पेक्ट्रे सभी कंप्यूटर उपकरण में है, लेकिन हैकर के लिए इसका फायदा उठाना मुश्किल है। पर इसके पैच भी आसान नहीं हैं, जिससे दीर्घ कालीन समय में यह बड़ी मुसीबत बन सकता है। 

पैच से धीमे नहीं होंगे कंप्यूटर 
इस बग का खुलासा करने वाले तकनीकी प्रकाशक द रजिस्टर ने कहा है कि पैच से इंटेल चिप का ऑपरेशन 5 से 30 फीसदी धीमा हो जाएगा। पर इंटेल ने कहा है कि ऐसा नहीं होगा। कंपनी ने चिप इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को पैच उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।

अगले हफ्ते तक सभी कंपनियों को यह उपलब्ध करा दिया जाएगा। एआरएम और एएमडी का भी कहना है कि पैच की मदद से बग से निपटा जा सकता है और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें