फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को करना पड़ रहा 12 साल इंतजार

Tue, 11 Jul 2017 06:56 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशल कर्मचारी के रूप में अमेरिका में स्थायी रूप से रहने को आवेदन करने वाले भारतीयों के लिए प्रतीक्षा सूची 12 साल की है। इसे ग्रीन कार्ड भी कहा जाता है। यह जानकारी एक ताजा रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि, भारत उन प्रमुख देशों में से है जिनके सबसे ज्यादा नागरिकों को हर साल ग्रीन कार्ड मिलता है।
विज्ञापन


प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015 में 36,318 भारतीयों को स्थायी निवास का दर्जा मिला। वहीं 27,798 को कानूनी रूप से रहने का अधिकार यानी ग्रीन कार्ड मिला।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक रोजगार से संबंधित श्रेणी में कुशल कर्मचारी के रूप में स्थानीय निवासी के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की प्रतीक्षा सूची 12 साल की है।
विज्ञापन


दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सरकार अभी उन आवेदनों की जांच कर रही है जो मई, 2005 में दायर किए गए हैं। प्यू ने कहा कि वित्त वर्ष 2010 से 2014 के दौरान 36 प्रतिशत यानी 2.22 लाख एच-1बी वीजा धारकों को रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड दिए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें